Sunday, 15 Nov 2026

मेरा सपना भारतीय चांद पर तिरंगा फहराए: शुभांशु

चंडीगढ़ (15 नवंबर 26)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने शनिवार को कहा कि उनका असली मिशन 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर तिरंगा फहराते देखना है। उन्होंने कहा कि जून 2025 में उन्हें अंतरिक्ष तक ले जाने वाले एक्सिओम मिशन-4 के दौरान उन्होंने कभी खुद को अकेला महसूस नहीं किया, 'क्योंकि पूरा देश इस मिशन का हिस्सा था।'

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके शुक्ला ने यहां 10वें 'मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल' (एमएलएफ) के एक सत्र में कहा, 'एक्सिओम के बाद मैं हमारे राष्ट्रीय मिशन गगनयान की सफलता की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटा हूं और भारत की प्रगति तथा समृद्धि में और योगदान देना चाहता हूं।' उन्होंने अंतरिक्ष में बिताए 20 दिन और तीन घंटे के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्पेस कैप्सूल के ज़रिए रवाना होना, उनकी उम्मीदों के विपरीत, "अफरा-तफरी भरा" था। शुक्ला ने कहा, 'जब हमने उड़ान भरी, तो मेरे मन में यह सवाल आया कि क्या अंतरिक्ष में जाने का मेरा फैसला सही था।' उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी चुनौती में शुरुआती घबराहट और उलझन का होना स्वाभाविक है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!