इंदौर(12 अक्टूबर 26)। इंदौर में नवरात्रि के उपरांत विजयादशमी पर्व की जोरदार तैयारी चल रही है। शहर के प्रमुख रावण दहन स्थलों पर आयोजक तैयारियों में जुटे हैं। शहर का मुख्य उत्सव अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान पर मनाया जाता है। यहां दशहरा महोत्सव समिति उत्सव के लिए पूरे उत्साह के साथ जुटी है। समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया और दीपक जोशी 'पिंटू' ने बताया कि आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक द्वारा प्रमाणित तिथि अनुसार विजयादशमी पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा तथा शाम 7 बजे रावण व लंका दहन किया जाएगा।।
सलवाड़िया और जोशी ने बताया किदशहरा मैदान पर जारी तैयारियों के तहत दशानन रावण के दस मुखों का निर्माण हो चुका है। अब धड़ व ढाई सौ फीट लंका का निर्माण होगा। निर्माण कार्य कलाकार मनोज तोमर, अतुल हर्निया, राजेश छैबला, गणेश विजयराय, प्रवीण हड़गांवकर, राकेश वर्मा, विनय हड़गांवकर आदि कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। सलवाड़िया और जोशी ने बताया कि विगत 50 वर्षों से गेरा परिवार की खेमा एजेंसी द्वारा निशुल्क आतिशबाज़ी की जाती है। इस बार भी खेमा एजेंसी द्वारा निशुल्क रंगा-रंग आतिशबाज़ी की जाएगी। समिति के सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रहलाद शर्मा, जितेंद्र रावरिया, वीरू झंझोट, शंकर चिंतामणि आदि पदाधिकारी भी इस कार्य में जुटे हैं।