लखनऊ (12 अक्टूबर 26)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई कमान मिल गई है आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर आराधना मिश्रा (मोना) ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। समर्थकों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के बाद सियासी नजरें उनके पहले बयानों पर टिक गई।
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर आराधना मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बना है और उत्तर प्रदेश में आगे की रणनीति पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा यानी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्तों को लेकर अंतिम तस्वीर अभी साफ नहीं है गठबंधन की शर्तें, सीटों का बंटवारा और संगठन की भूमिका आने वाले दिनों में अहम मुद्दे रहेंगे। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने पदभार ग्रहण करने से पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और आराधना मिश्रा मोना के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा हो गया और जूते चले धक्का-मुक्की हुई।
आनन फानन में आराधना मिश्रा मोना और अजय राय मौके पर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ममता चौधरी पर लगाया बदसलूकी का कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद मना कर अंदर ले गए घटनाक्रम से अजय राय, समर्थकों में भारी नाराजगी अजय राय ने प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद से शिकायत करते हुए ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की अजय राय ने कहा कि ऐसे लोगों से पार्टी की छवि खराब होती है।