Sunday, 22 Nov 2026

सीएम से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल

भोपाल (21 जुलाई 26)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित कक्ष में सीजी पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर कौल ने सौजन्य भेंट की। सीजी पॉवर कंपनी, ट्रांसफॉर्मर्स और उसके कम्पोनेंट्स का उत्पादन करती है। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपनी औद्योगिक इकाई की स्थापना की जा चुकी हैं। कंपनी की ऐसी ही एक उत्पादन इकाई सीहोर में स्थापित हो रही है। सीजी पॉवर के एमडी कौल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी सीहोर स्थित निर्माण इकाई के 3 सितंबर 2026 को होने वाले लोकार्पण समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का अनुरोध किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!