Saturday, 28 Nov 2026

परिसीमन बिल से बदल जाएगा मप्र का सियासी नक्शा

इंदौर (28 नवंबर 26)। देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार ने परिसीमन बिल पेश करने से पहले आज कैबिनेट बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे है। सदन में इसके पास होते ही लोकसभा और विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगी जिसका असर मध्य प्रदेश में भी होगा। इसके साथ ही राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 साल यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।

इस परिसीमन बिल से मध्य प्रदेश का भूगोल और सियासी नक्शा भी बदल जाएगा। राज्य में लोकसभा की सीटें 29 से बढ़कर 44 हो जाएंगी और विधानसभा सीटों में भी बढ़ोतरी होगी। अलग-अलग अनुमानों में यह संख्या लगभग 297 से लेकर 345 तक पहुंचने की बात कही गई है।  बढ़ी हुई  सीटो और बदली हुई सीमाओं से मालवा-निमाड़, महाकौशल, विंध्य, ग्वालियर-चंबल और मध्य क्षेत्र में दलों की रणनीति, आरक्षित सीटों की स्थिति और चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। इसके साथ बिल के पास होते ही राज्य में नई सीटें, नए समीकरण, नए दावेदार और सियासत में नए खिलाड़ियों की भी एंट्री होगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरों में 2-2 सांसद हो सकते हैं।

इसके साथ  महिला आरक्षण बिल के आसार भी बढ़े हैं जिससे प्रदेश में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति सीटों का गणित भी बदलेगा और आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ेगी। उनका भौगोलिक स्वरूप बदलेगा और क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी बदलेंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस को नए समीकरणों के हिसाब से तैयारी करनी पड़ेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!