Friday, 27 Nov 2026

खाटू श्यामजी जा रही बस नाले में गिरी, 8 की मौत

कोटा (18 अक्टूबर 26)। राजस्थान में कोटा के समलिया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे- 8 लेन पर एक ट्रेवलर बस के अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोपाल से करीब 25 लोग ट्रेवलर बस से राजस्थान में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटु श्यामजी जा रहे थे। तड़के कराड़िया इंटरचेंज पुलिस पर अचानक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फुट नीचे गिर गई। इस आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरजीत शंकर ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात की पहचान हो गई है। पांच लोग मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के हैं। हादसा चालक को नींद आने के चलते हुआ। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल नीलेश जैन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। कलेक्टर पीयूष सामरिया ने भी मेडिकल कालेज में पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी। 

महाराष्ट्र के नांदेड़ में तीन तीर्थयात्रियों की मौत- महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक टेंपो के करीब 100 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माहुर तहसील के केरोली घाट पर हुआ, जब यवतमाल से आए श्रद्धालुओं का वाहन एक मोड़ से गुजर रहा था। टेंपों में सवार लोग फर्नीचर की दुकान में काम करते थे और नवरात्र में माहुर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद यवतमाल लौट रहे थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!