Friday, 27 Nov 2026

NCP के वरिष्ठ नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती

मुंबई (27 नवंबर 26)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पवार की तबीयत खराब होने की वजह निर्जलीकरण लग रहा है। सुले ने कहा, 'बाबा (पिता) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रही हूं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें निर्जलीकरण हुआ है।  उन्हें अपनी भागदौड़ कम करनी चाहिए और कम यात्रा करनी चाहिए। बाबा मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' राकांपा (शप) के सूत्रों ने बताया कि सुले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, लेकिन अपने पिता की सेहत की जानकारी मिलने के बाद बैठक बीच में ही छोड़कर चली गईं। हाल ही में 85 वर्षीय पवार को सीने में संक्रमण और सांस संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Tags: