Saturday, 28 Nov 2026

अब ‘NDA' का मतलब ‘नीतीश डिपेंडेंट अलायंस' है: कांग्रेस

नईदिल्ली (07 जून 24)। कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें मोदी ने इतनी बार राजग का नाम लिया जितनी पिछले 10 वर्ष में नहीं लिया था। मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि अब ‘एनडीए' (राजग) ‘नीतीश/नायडू डिपेंडेंट अलायंस (पर निर्भर गठबंधन)' बन गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का संविधान को माथे लगाना एक नाटक था क्योंकि उन्होंने पिछले 10 वर्ष में इसी संविधान पर आक्रमण किया है।

नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इस मौके पर मोदी ने राजग को ‘राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध एक स्वाभाविक गठबंधन करार दिया और कहा कि वह अपनी अगली सरकार के सभी फैसलों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कार्यकाल में उनकी सरकार अगले 10 साल में सुशासन, विकास, जीवन की गुणवत्ता और आम नागरिकों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!