Tuesday, 13 Oct 2026

सऊदी में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

दुबई (14 अक्टूबर 26)। भारत ने मंगलवार को सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे शांत रहें और खाड़ी देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें। सऊदी अरब को यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे घातक ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय दूतावास ने अपने नवीनतम परामर्श में कहा, 'वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को शांत और सतर्क रहने, हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।' रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 10 भारतीयों समेत कई लोग घायल हो गए।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!