Friday, 27 Nov 2026

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून (21 नवंबर 26)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में, सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया।

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की। पंवार ने बताया कि सावित्री देवी का निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है। पंवार ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। 

वहीं उनके निधन की खबर मिलने पर कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में, धामी ने उनके निधन को 'अत्यंत दुखद और हृदय विदारक' बताया और कहा कि एक मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार किसी के भी जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी, श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। एक मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।'


Tags: