Wednesday, 25 Nov 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी का निधन

रांची (08 अक्टूबर 26)। इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी रूपी सोरेन का निधन हुआ है। उन्होंने 80 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।' 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन  के निधन की आधिकारिक जानकारी डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय ने दी है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच गहरा शोक छा गया है। रूपी सोरेन न केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी थीं, बल्कि वे शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी एक अहम हिस्सा रही थीं। सोरेन परिवार में उन्हें मातृशक्ति के रूप में विशेष और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!