Tuesday, 24 Nov 2026

देश में सोने की कीमतों में भारी गिरावट

मुंबई (22 नवंबर 26)। शनिवार को सराफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। शनिवार को 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से लेकर 4,900 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक की कटौती दर्ज की गई है। दुनिया भर में कीमती धातुओं के लिए यह पिछले आठ महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस है, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़कर 99% हो गई है, जिससे अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 नवंबर से 21 नवंबर के बीच, 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 12,540 रुपये और 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की भारी गिरावट आई है।

इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 9% टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर पड़ा है, जहां सोना 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी इस सप्ताह 13% से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 42 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है, जबकि MCX पर यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गई है।  पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में कुल 25% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।  शनिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम 100 ग्राम पर 4,900 रुपये घटकर 12,50,800 रुपये पर आ गए हैं, जबकि 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 490 रुपये कम यानी 1,25,080 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 100 ग्राम पर 4,500 रुपये गिरकर 11,46,500 रुपये और 10 ग्राम पर 450 रुपये कम होकर 1,14,650 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर 3,700 रुपये घटकर 9,38,100 रुपये और 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 9,3810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 16 से 21 नवंबर के बीच 999 शुद्धता वाले सोने में प्रति 10 ग्राम पर कुल 12,540 रुपये और प्रति 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की कमी आई है:16 नवंबर: 100 ग्राम पर ₹8,200 की गिरावट। 17 नवंबर: 100 ग्राम पर ₹7,600 की कमी। 18 नवंबर: 100 ग्राम पर ₹27,800 (10 ग्राम पर ₹2,780) की गिरावट। 19 नवंबर: 100 ग्राम पर ₹25,700 (10 ग्राम पर ₹2,570) की कमी। 20 नवंबर: एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 100 ग्राम पर ₹51,200 (10 ग्राम पर ₹5,120) सस्ता हुआ सोना। 21 नवंबर: 100 ग्राम पर ₹4,900 (10 ग्राम पर ₹490) की और गिरावट।




Tags:

Follow us

This question is not available..!