Wednesday, 18 Nov 2026

टाइगर फायरिंग मामले में इंदौर से संदिग्ध पकड़ा

इंदौर (25 अक्टूबर 26)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान प्रांजल ठाकरान के रूप में बताई जा रही है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले में वह 11वां संदिग्ध है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों शहरों की क्राइम ब्रांच ने देर रात इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि प्रांजल अपने भाई का इलाज कराने के लिए इंदौर आया था और पिछले पांच दिनों से इसी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में लिया। फिलहाल मामले में संदिग्ध की भूमिका और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!