Wednesday, 25 Nov 2026

जबलपुर स्वच्छता के लिए भी जाएगी पहचानी: सीएम

जबलपुर (14 नवंबर 26)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाएगी। जबलपुर से दूसरे शहरों को भी स्वच्छता की सीख मिलेगी। हमारे स्वच्छताकर्मियों के परिश्रम के परिणामस्वरूप ही मध्यप्रदेश को यह उपलब्धि मिली है। सनातन संस्कृति में दीपावली से पहले स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। दीपावली पर माँ लक्ष्मी के साथ सफाई की प्रतीक झाड़ू का भी पूजन किया जाता है। शीतला माता स्वच्छता की देवी मानी जाती हैं। हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं। जबलपुर के सभी भाई-बहनों और सफाई मित्रों को बधाई देता हूं। जबलपुर को देश का दूसरा स्वच्छ शहर बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा है। आज समय है कि हम सभी मिलकर जबलपुर को देश का नंबर-1 शहर बनाने का संकल्प लें। अलग-अलग श्रेणियों में ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, देपालपुर, बुधनी, सागर, देवास सहित मध्यप्रदेश के शहरों को 27 में से 9 पुरस्कार मिले हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर के मानस भवन में 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह में ये विचार व्यक्त किये। मुख्य़मंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सम्मिलित सफाई मित्रों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों को स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रत्येक पैरामीटर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। जबलपुर नगर निगम को 182 सीएनजी व्हीकल मिलेंगे। गार्बेज कलेक्शन स्टेशन और इंटीग्रेडेट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने देशभर में स्वच्छता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की है, जिसमें सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सफाईकर्मियों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी सफाईकर्मियों से अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा स्वच्छता संरक्षण के बाद स्वच्छ शहर घोषित किए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिला है। कोरोना के समय में सफाई मित्रों ने सैनिकों के समान कार्य किया। हमारे स्वच्छता सेनानियों की बदौलत ही जबलपुर और ग्वालियर को पुरस्कार मिले और प्रदेशवासी गौरवान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, उनके परिजन तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।



Tags:

Follow us

This question is not available..!