Tuesday, 24 Nov 2026

कुलगाम में आतंकी हमला, तीन जवान घायल

कुलगाम (11 नवंबर 26)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से आतंकी हमले की खबर सामने आई है। यहां आतंकियों ने नाका पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें 3 जवान घायल, जिनमें 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए क्विक एक्शन टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऑपरेशन अभी जारी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!