वाराणसी (26 अक्टूबर 26)। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो का प्रदर्शन किया। इस दौरान राफेल, सुखोई 30 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने हवा में साहसिक करतब दिखाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। गंगा नदी के तट पर पहली बार आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और सैन्य ताकत को दर्शाता है। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु मौजूद रहे।