Thursday, 26 Nov 2026

कांग्रेस नेता रमिंदर आवला अकाली दल में शामिल

चंडीगढ़ (26 अक्टूबर 26)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जलालाबाद के पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुखबीर बादल ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर आवला का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जलालाबाद ने उन्हें तीन बार क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया और अकाली सरकारों के कार्यकाल में यहां क्रांतिकारी विकास कार्य हुए। बादल ने विश्वास जताया कि रमिंदर सिंह आवला के पार्टी में शामिल होने से जलालाबाद सहित पूरे बॉर्डर बैल्ट में अकाली दल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आवला के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्र में विकास के उसी मॉडल को दोबारा आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बादल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मिलकर काम करने की बात भी कही। वहीं आवला ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की जनता की सेवा के लिए उन पर भरोसा जताया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!