Monday, 23 Nov 2026

ओडिशा में DG जेल पर यौन उत्पीड़न का केस

भुवनेश्वर (02 नवंबर 26)। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक-कारा सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ एक अधीनस्थ कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है और जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद के दावेदारों में से एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और नाथ के मित्र को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक सरकार ने नाथ का तबादला गृह विभाग में 'विशेष कार्य अधिकारी' (ओएसडी)के पद पर किया गया है। उन्होंने बताया कि नाथ और उसके मित्र कुदलीप रथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिनमें यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और समान इरादा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता जेलर है। शिकायतकर्ता महिला अधिकारी के मुताबिक अगस्त 2025 के बाद से रथ ने उन्हें कई बार फोन किया और कुछ 'आपत्तिजनक और अवांछित' संदेश भेजे, जिनमें उससे आईपीएस अधिकारी के साथ रात्रि भोज पर मिलने के लिए कहना शामिल है। महिला ने आरोप लगाया कि निमंत्रण ठुकराए जाने पर उसे एक ऐसे मामले में फंसाया गया जो उसकी देखरेख वाली जेल से कैदियों के भागने से जुड़ा था। नाथ से संपर्क करने पर उन्होंने पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!