Saturday, 14 Nov 2026

एअर इंडिया और एक्सप्रेस ने रद्द की सऊदी की उड़ानें

नईदिल्ली (14 नवंबर 26)। टाटा समूह की विमानन कंपनियों एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को रियाद और दम्माम आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया जबकि जेद्दा की उड़ानें 21 नवंबर तक निलंबित रहेंगी। इससे पहले 10 नवंबर को इंडिगो ने जेद्दा और मदीना आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन 21 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं, अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया था।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को यात्रा संबंधी परामर्श में कहा, 'क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 30 नवंबर, 2026 तक निलंबित रहेंगी।' उसने कहा कि जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 21 नवंबर, 2026 तक निलंबित रहेंगी। विमानन कंपनी ने कहा कि 10 नवंबर या उससे पहले जारी किए गए कंफर्म टिकट पर यात्रा की तारीख रियाद और दम्माम के लिए नवंबर में तथा जेद्दा के लिए 21 नवंबर तक होने पर यात्री उपलब्धता के आधार पर बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। इसके अलावा, टिकट रद्द कराने पर उन्हें पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प भी मिलेगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!