इंदौर (09 नवंबर 26)। इंदौर शहर में दिवाली की धूम के बीच कई स्थानों पर आग लगने की घटनाये हुई। सबसे पहले सरवटे बस स्टेण्ड पर कुछ दुकानों में आग लगाने की सूचना मिली। इसके कुछ देर बाद स्कीम नंबर 54 में भी एक ज्वेलरी की दुकान और घर में आग की खबर मिली। इस बीच खजराना मंदिर के पास एक घर में आग लगाने से अफरा-तफरी मच गई। ऐसे ही कुछ अन्य स्थानों पर भी आग लगाने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस बल को लगातार यहां-वहां भागदौड़ करना पड़ी।
इंदौर के सरवटे बीएस स्टेण्ड पर सागर ज्यूस सहित चार से पांच दुकाने आग की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच स्कीम नंबर 54 में रजत ज्वेलर्स नमक दुकान में आग अगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयवाह थी की उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की बी सूचन है। आग में लाखों के सामान और अन्य वस्तुओं के नुक्सान का अनुमान है। फिलहाल आग लगाने की वजह सामने नहीं आई है।
इसी तरह रात करीब दस बजे खजराना मंदिर जाने वाले मार्ग पर आतिशबाजी के दौरान एक घर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह तेजी से फ़ैलाने लगी तो बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। इस घटना में घर में रखा सामान जलने की सूचना है। एक अन्य घटना में राजेंद्रनगर रेती मंडी के पास आग लगाने से काफी नुकसान होने की खबर है। इसे तरह शहर के और भी कई कस्त्रों से आग लगाने की सूचनाओं पर फायर ब्रिगेड और पुलिस के दल ने देर रात तक भागदौड़ कर अपना फर्ज निभाया।