Wednesday, 30 Sep 2026

CBSE EXAM: 15 फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

नईदिल्ली (31 अक्टूबर 25)। CBSE ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की तारीख का ऐलान कर दिया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीबीएसई परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाती थीं। इस बार जारी हुई डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त होंगी। इसके साथ यह भी बताया है कि नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए CBSE 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित करेगा।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 15 फरवरी से शुरू होंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, 'कक्षा IX और कक्षा XI के पंजीकरण आंकड़ों के आधार पर सीबीएसई ने पहली बार 2026 परीक्षाओं के लिए 24.09.2025 को एक अस्थायी तिथि पत्र जारी किया। यानी परीक्षा शुरू होने से 146 दिन पहले, ताकि स्टूडेंट अपनी तैयारी कर सकें। चूंकि सभी स्कूलों ने अपनी एलओसी जमा कर दी है। और सीबीएसई के पास अब छात्रों द्वारा प्रस्तावित विषय संयोजन का अंतिम डेटा है, इसलिए सीबीएसई ने 17.02.2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए डेट शीट तैयार कर ली है, यानी परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!