नईदिल्ली (25 नवंबर 26)। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीतिक में बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा और अकाली दल 6 साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं। दोनों पार्टियों का विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज दिल्ली पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रैंस करके इसकी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब रैली की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती के मौके पर शिरोमणि अकाली दल की तरफ से मोगा में एक बड़ी रैली की जा रही है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।
अमित शाह ने कहा कि, जब PM Modi से बात हुई कि NDA का एक्सटेंशन हो रहा है तो उन्होंने ने भी सुखबीर बादल को फोन किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि NDA अब पूरा हो गया है। अटल बिहारी, अडवाणी और सुखबीर बादल का पुराना रिश्ता रहा है। पंजाब में और पूरे देश में ये गठबंधन हिन्दू-सिख भाईचारे की मिसाल बनेगा। अमित शाह ने कहा कि, बंदी सिखों के मसले पर दोनों दलों की राय अलग-अलग है, इस पर बैठ कर चर्चा करेंगे और हल निकालेंगे। अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका रहेगा और मुख्यमंत्री भी अकाली दल का ही होगा।
आज अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की बधाइयां देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि, आज फिर पंजाब को बचाने की जरूरत है। किसानों को बचाने की जरूरत है। ये सिर्फ अकाली दल और भाजपा की सरकार मिलकर ही कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि इमोशनल गठबंधन है। सुखबीर बादल ने कहा कि, ये गठबंधन पंजाब के हित के लिए हुआ है। अकाली दल 106 साल पुरानी पार्टी है। सुखबीर बादल ने कहा कि अमित शाह ने भरोसा दिलाय है कि पंजाब में फिर से उसी गौरवशाली दौर से लेकर जाएंगे।
सुखबीर बादल ने कहा कि, मेरे पिता (स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल) कहा करते थे कि, यह नाखून-मांस का गठबंधन है। जितनी देर यह गठबंधन रहा पंजाब तरक्की पर रहा। प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन हो गया है। जल्द ही दोनों सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। अकली दल के आने से NDA की ताकत को बढ़ाएंगा।