नईदिल्ली (24 अगस्त 25)। अगर आपके पास 20 साल से ज्यादा पुराना वाहन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने अब ऐसे पुराने मोटर व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें फीस को लगभग दोगुना कर दिया गया है।
पहले 15 साल पुराने वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराना संभव था, लेकिन अब सरकार ने इसे 20 साल तक बढ़ा दिया है। हालांकि, यह राहत मुफ्त में नहीं मिलेगी- रिन्यूअल फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम वाहन मालिकों को कानूनी रूप से अपने पुराने वाहनों के उपयोग की सुविधा देगा, लेकिन इसके साथ ही पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे सड़कों से हटाने की योजना को भी बढ़ावा देगा।
कबाड़ नीति से जुड़ा है बदलाव- सरकार की यह रिन्यूअल फीस बढ़ाने की पहल वाहन स्क्रैप नीति (Vehicle Scrappage Policy) के अंतर्गत की गई है। इसका मकसद है: सड़क सुरक्षा में सुधार- वायु प्रदूषण में कमी- पुराने वाहनों की जगह नए, सुरक्षित और कम प्रदूषण वाले वाहन लाना, दिल्ली-NCR को मिली राहत- दिल्ली-NCR के वाहन मालिकों को इस नियम से फिलहाल छूट दी गई है, क्योंकि यहां पहले से ही पुराने वाहनों पर सख्त प्रतिबंध लागू हैं: -पेट्रोल गाड़ियां: 15 साल बाद बैन, -डीजल गाड़ियां: 10 साल बाद बैन। इसलिए यहां पर 20 साल पुराने वाहन का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराया जा सकता।