जेद्दाह (23 अप्रैल 25)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे पर हैं लेकिन वह अपना दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही कश्मीर में मौजूद है। बुधवार सुबह CCS (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। इन 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। मरने वालों में भारतीय मूल के 2 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं। इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर भी बात की है।