Wednesday, 30 Sep 2026

राज्यपाल अभा आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे

भोपाल (25 मई 25)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। एम्स पहुंचने पर उन्होंने चिकित्सालय परिसर का भ्रमण किया। राज्यपाल पटेल ने चिकित्सालय पहुँच कर वहाँ उपस्थित रोगियों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में पूर्व में उनके द्वारा रोपित पीपल के पौधे को सिंचित भी किया। इस दौरान एम्स प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एम्स में मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी ली। 

 


 

Tags:

Follow us

This question is not available..!