Sunday, 27 Sep 2026

राजभर के बेटे अरविंद से मंगवाई माफी

घोसी (4 अप्रैल 24)। चुनाव के सिलसिले में मऊ पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घोसी से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर को भाजपा कर्यकर्ताओं के सामने घुटने पर बैठकर मांफी मांगने के लिए मजबूर किया। हालांकि यह सब हास-परिहास के बीच अरविंद की सहमति से हुआ, लेकिन इसका वीडियो बहुप्रसारित है। 

दरअसल, ओपी राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने पूर्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी भला-बुरा कहा था। चूंकि अब अरविंद गठबंधन के उम्मीदवार हैं और सबकों मिलकर यह चुनाव जितना है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री के कहने पर अपने व्यवहार पर माफ़ी मांगते हुए अरविंद घुटने पर बैठकर मांफी मांगने लगे, जिस पर हास-परिहास भी हुआ और यह वीडियो वायरल हो गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!