Wednesday, 30 Sep 2026

महाकाल मंदिर परिसर के समीप लगी आग

उज्जैन (05 मई 25)। प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई। मंदिर के गेट नंबर-1 के पास बने फैसिलिटी सेंटर के ऊपर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक बने फैसिलिटी सेंटर की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। वहीं अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले वहां से धुआं उठता देखा गया और फिर कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया ताकि किसी को कोई नुकसान न हो। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!