Sunday, 04 Oct 2026

भारत से 45 हजार टन डीज़ल आयात करेगा बांग्लादेश

मुंबई (15 मार्च 26)। बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त 45,000 टन डीज़ल आयात करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह आपूर्ति अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अधिकारी मुर्शिद होस्सैन आज़ाद  ने बताया कि हाल ही में भारत से 5,000 टन डीज़ल बांग्लादेश पहुंच चुका है और मार्च के मध्य तक इतनी ही मात्रा की एक और खेप आने वाली है।

अधिकारी ने बताया कि भारत से 40,000 टन अतिरिक्त डीज़ल आयात करने का प्रस्ताव मिला है। एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह ईंधन अप्रैल तक बांग्लादेश पहुंच जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले डीज़ल रेल वैगनों के जरिए भेजा जाता था। लेकिन मार्च 2023 में शुरू हुई बंगलादेश-भारत फ्रेंडशिप पाइपलाइन के बाद आपूर्ति और तेज हो गई। इस परियोजना का उद्घाटन उस समय बांग्लादेश की प्रधानमंत्री  हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से किया था। इस पाइपलाइन के जरिए भारत की Numaligarh Refinery Limited (असम) से डीज़ल बांग्लादेश के Parbatipur डिपो तक पहुंचाया जाता है। यह परियोजना दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग का बड़ा उदाहरण मानी जाती है। रिपोर्ट के अनुसार अंतरिम सरकार के दौरान पाइपलाइन से डीज़ल आयात कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन नई सरकार बनने के बाद हाल ही में 5,000 टन डीज़ल की खेप के साथ आपूर्ति फिर शुरू कर दी गई है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!