Monday, 28 Sep 2026

पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत

नईदिल्ली (21 मई 24)। आम चुनाव के पांचवें चरण में हुए मतदान में रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र (पीएस) के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!