नईदिल्ली (08 मई 24)। एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से अधिक इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, एयरलाइन के वरिष्ठ चालक दल के सदस्य बड़े पैमाने पर सिक लीव पर चले गए हैं। ऐसे में ये उड़ाने रद्द की गईं हैं। नागरिक विमानन अधिकारी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू की कमी से जूझ रहा है। ऐसे कई स्टाफ हैं जो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन पर कथित कुप्रबंधन का आरोप लगा रहे हैं और इसके विरोध में अचानक सिक लीव पर जा रहे हैं। यह समस्या तब से और बढ़ गई है, जब से ऐक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के एयर इंडिया में विलय की प्रक्रिया शुरू हुई है।