Tuesday, 29 Sep 2026

एफएटीएफ की ब्लैकलिस्ट : ईरान ने भारत से मांगा सहयोग

इंदौर (27 नवंबर 24)। यूरेशियन समूह की बैठक में पहुंचे ईरान के प्रतिनिधि ने ईएजी के साथ भारत से भी अपने देश को एफएटीएफ की ब्लैकलिस्ट से बाहर निकालने के लिए सहयोग मांगा है। इसके लिए भारत की ओर से तकनीकी सहयोग का आश्वासन दिया गया है।  भारत सरकार के वित्त मंत्रालय अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि ईरान के प्रतिनिधियों ने भारतीय दल के साथ द्विपक्षीय वार्ता में इस बात को प्रमुखता के साथ रखा है कि भारत उसको एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट से बाहर निकालने के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करे। साथ ही भारत ने जिस प्रकार से अपना स्थान एफएटीएफ में बनाया है, इसके अनुभव साझा करे। मंगलवार हुई बैठक के दौरान भारत ने ईरान को आश्वासन दिया है कि वो एफएटीएफ के स्टैंडर्ड के अनुसार सहयोग करेगा। अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जो सरहद पार आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही है, उसका मुद्दा भी ईएजी की बैठक में उठाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का सहयोग देने वाले देशों को लेकर भी भारत अपना मजबूत पक्ष रखेगा। बैठक में विश्व बैंक का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल हुआ है, जो अपने प्रोजेक्ट और फंड सुरक्षा के लिए अपनी बात रखेगा। मंगलवार को ईएजी समूह में शामिल देशों ने भारत की बेहतर रैंकिंग पर तारीफ की है। ये देश चाहते हैं कि भारत के तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वे भी अपनी कैटेगरी को बेहतर कर सकें।










Tags:

Follow us

This question is not available..!