Monday, 28 Sep 2026

इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन

नईदिल्ली (17 मई 24)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने आज इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन किया। यह देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जिसे कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया, जिसमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक छात्रों और 400 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों ने भागीदारी दर्ज की। 

उद्घाटन समारोह में कौशल कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार नीलांबुज शरण, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की महानिदेशक प्रशिक्षण त्रिशालजीत सेठी, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की संयुक्त सचिव सोनल मिश्रा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की संयुक्त सचिव हेना उस्मान, और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेद मणि तिवारी उपस्थित थे। भागीदारी करने वाले सभी राज्यों ने अपनी टीमों और सांस्कृतिक समुदायों का भी प्रदर्शन किया। इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जहां दर्शकों ने देश भर के विभिन्न नृत्य कलाओं को देखा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!