Friday, 09 Oct 2026

आतंकी के घर पर बुलडोजर एक्शन

अनंतनाग (22 मार्च 25)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक निर्णायक अभियान में अनंतनाग पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेखा हसनपोरा में अवैध रूप से निर्मित एक मकान और चबूतरे को ध्वस्त कर दिया और राज्य की अतिक्रमित भूमि को पुनः अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति अब्दुल रशीद गनी के बेटे हारून रशीद गनी की है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एल.ई.टी.) से जुड़ा एक कुख्यात आतंकवादी हैंडलर है। हारून रशीद गनी 2018 से पाकिस्तान से सक्रिय है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा और आधिपत्य को कमजोर करने के उद्देश्य से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!