Sunday, 27 Sep 2026

आईएएस डॉ. मंदीप कुमार भंडारी CBSE चेयरमैन

नईदिल्ली (26 सितंबर 26)। केंद्र सरकार ने 2001 बैच के के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी डॉ. मंदीप कुमार भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।  सरकार ने सीबीएसई चेयरमैन के पद को अस्थायी तौर पर अतिरिक्त सचिव स्तर के पद के अनुरूप अपग्रेड करते हुए डॉ. भंडारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. मंदीप कुमार भंडारी का लुधियाना से खास नाता है। उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लुधियाना से एमबीबीएस की पढ़ाई की और गोल्ड मेडल हासिल किया। चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया और जम्मू-कश्मीर सहित केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। सरकारी रिकॉर्ड में उनकी शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस दर्ज है और उनका  बैच 2001 है। आई ए एस अधिकारी के तौर पर डॉ. भंडारी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने एस डी एमभद्रवाह, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ, उपायुक्त लेह और उपायुक्त जम्मू सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2015 में वह जम्मू-कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त/सचिव बने। इसके बाद वर्ष 2017 में उन्हें जम्मू का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया।

डॉ. भंडारी ने केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2018 में वह तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निजी सचिव नियुक्त हुए। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर भी काम किया। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद फरवरी 2023 में उन्हें जम्मू-कश्मीर वापस भेजा गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!