Sunday, 29 Nov 2026

सरकार को अर्थव्यवस्था की बदहाली की चिंता नहीं: खेड़ा

नईदिल्ली (19 नवंबर 26)। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की चिंता ही नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार की चिंता देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की नहीं , बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन मुद्दों पर बोलने और दुनिया के उनकी बात को सुनने को लेकर है।

खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग हर बार अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं से खुद की चिंताओं को उजागर कर जाते हैं। खेड़ा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी प्रतिक्रिया को लेकर यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गांधी की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की विदेश यात्रा के दौरान दिये गये बयानों की कड़ी आलोचना की थी और आरोप लगाया है कि वह एक सुनियोजित एजेंडे के तहत भारत को बदनाम करने वाले निराधार और तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता के बयानों से देश के नागरिकों को शर्मिंदगी महसूस हुई है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!