Monday, 23 Nov 2026

शहर भर में धूमधाम से मना दशहरा पर्व

इंदौर (20 अक्टूबर 26)। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि का समापन विजयादशमी पर्व की धूम के साथ हुआ। शहर भर में विजयादशमी पर्व मनाया गया। जगह जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्य समारोह अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान पर हुआ जहां शमी पूजन के बाद भगवान् श्री  राम, लक्ष्मण और हनुमान जी ने अपनी वानर सेना के साथ रावण की लंका का विध्वंस किया और रावण के पुतले का दहन किया। 

आयोजक दीपक जोशी 'पिंटू' ने बताया कि शाम को शोभायात्रा के साथ भगवान् राम की सेना ने दशहरा मैदान पहुंचकर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में शहरवासिमौजुद रहे। रावण दहन के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर विजयादशमी की बधाई दी। इसी तरह शहर के तिलक नगर में हजारों लोगों की मौजूदगी में रावण दहन किया गया। सरकारी स्कूल के मैदान पर मीत कश्यप एवं धीरज कश्यप की अगुआई में शोभायात्रा निकालकर श्री राम की सेना ने रावण दहन किया। इसके पूर्व मैदान में भावय एवं रंगारंग आतिशबाजी की गई। इसी तरह चिमनबाग मैदान, कनकेश्वरी मैदान, श्रीकृष्ण सिनेमा, विजयनगर सहित अनेक क्षेत्रों में दसहरा पर्व पर रावण दहन कर समाज में शालीनता, एकता और सद्भाव की शपथ ली गई। कई स्थानों पर पानी बचाने का संकल्प भी लिया गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!