Wednesday, 25 Nov 2026

वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले 20 देश

लंदन (08 नवंबर 26)। दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले देशों की 20 देशों की नई सूची जारी की गई है। ट्रैवल मंच Mytour की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर, 2026 को अद्यतन की गई इस सूची में रूस को पहला स्थान मिला है। वेनेजुएला दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका स्थित रूसी दूतावास के आधिकारिक एक्स खाते से भी इस सूची को साझा किया गया है। भारत का तीसरे स्थान पर पहुंचना इसलिए खास है, क्योंकि उसने कई बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। Mytour के अनुसार, भारत की खूबसूरती की सबसे बड़ी विशेषता यहां की सांस्कृतिक और जातीय विविधता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों में पहनावे, शारीरिक बनावट और रहन-सहन के अनेक रूप देखने को मिलते हैं।

पारंपरिक भारतीय परिधानों से लेकर आधुनिक फैशन तक, भारतीय महिलाओं की सुंदरता के अलग-अलग अंदाज इस विविधता को दर्शाते हैं। इसी आधार पर भारत को सूची में तीसरा स्थान दिया गया है। इस सूची में वेनेजुएला को दूसरा स्थान मिला है। यह देश अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत पहचान के लिए जाना जाता है। यहां की कई प्रतिभागियों ने वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब जीतकर देश को पहचान दिलाई है। वहीं, रूस को पहले स्थान पर रखने के पीछे Mytour ने वहां की महिलाओं में यूरोपीय और एशियाई विशेषताओं के मेल का उल्लेख किया है। सूची में अमेरिका को 11वां, डेनमार्क को 12वां और ब्रिटेन को 13वां स्थान मिला है। कनाडा 14वें और ऑस्ट्रेलिया 15वें नंबर पर है। दक्षिण कोरिया को 17वां, तुर्किये को 18वां और ब्राजील को 19वां स्थान दिया गया है। दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले देशों की सूची में 

 रूस, वेनेजुएला, भारत, अर्जेंटीना, सर्बिया, स्वीडन, कोलंबिया, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, अमेरिका, डेनमार्क, ब्रिटेन, कनाडा,ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, तुर्किये, ब्राजील और यूक्रेन शामिल है। 

 इस रैंकिंग को दुनिया की महिलाओं की खूबसूरती का प्रमाणित मूल्यांकन नहीं माना जा सकता। Mytour की वेबसाइट पर सूची तैयार करने के लिए किसी वैज्ञानिक अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण, प्रतिनिधि जनमत संग्रह या स्पष्ट अंक आधारित पद्धति का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है।खूबसूरती व्यक्तिगत पसंद, सांस्कृतिक मान्यताओं और सामाजिक नजरिये पर निर्भर करती है। यही वजह है कि अलग-अलग वेबसाइटों और संस्थाओं की ऐसी सूचियों में काफी अंतर देखने को मिलता है। उदाहरण के लिए, मई 2026 में World Population Review की एक अन्य सूची में रूस चौथे स्थान पर था, जबकि कोलंबिया को पहला स्थान दिया गया था। फिलहाल Mytour की इस सूची में भारत को तीसरा स्थान मिलने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। खासकर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों से भारत का आगे रहना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!