नईदिल्ली (21 अगस्त 26)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने का फैसला लिया है।
अमित शाह ने कहा कि इस फैसले से लद्दाख के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए न्याय तक पहुंच आसान होगी। हाईकोर्ट की बेंच स्थापित होने से लोगों को कानूनी सेवाओं का लाभ लेने के लिए लंबी दूरी तय करने और अधिक समय खर्च करने की जरूरत कम होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।