Sunday, 29 Nov 2026

लखपत साहिब पर पुस्तक लोकार्पित, मोदी का आभार

अमृतसर (06 नवंबर 26)। राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू की पुस्तक ‘गुरुद्वारा श्री लखपत साहिब: सेवा और संरक्षण’ के लोकार्पण पर सिख संगत ने कच्छ के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का मूल स्वरूप सहेजने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में ज्ञानी रघबीर सिंह, प्रो. मनजीत सिंह और सिख संत समाज के प्रतिनिधियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों में पूर्व जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब और पूर्व प्रमुख ग्रंथी, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर ज्ञानी रघबीर सिं; प्रो. (डॉ.) मंजीत सिंह, पूर्व जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब; गुरुद्वारा श्री लखपत साहिब कच्छ, गुजरात के अध्यक्ष जुगराज सिंह; धर्म प्रचार कमेटी पंजाब (दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी) के चेयरमैन मंजीत सिंह भोमा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल; दमदमी टकसाल के भाई मोहकम सिंह; पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत जगतार, डॉ. हरपाल सिंह पन्नू, गुरु नानक अनुसंधान अध्यक्ष, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सिख विद्वान, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले बाबा जी; जत्थेदार दविंदर सिंह नामधारी, जुगराज सिंह मझैल, अध्यक्ष, यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूएसएसएफ), वेद महंत अमरीक सिंह, निर्मला संत, ज्ञानी गुरजंट  सिंह, सुल्तानपुर लोधी, बाबा मेजर सिंह, अमृतसर, संत बाबा तेजा सिंह, अध्यक्ष प्राचीन निर्मल टकसाल डेरा (निर्मल टकसाल डेरा)। गुरुसर खुड्डा), बाबा गुरपिदनेर सिंह, सतलानी साहिब वाले और प्रोफेसर अमर सिंह, प्रमुख, गुरु नानक अध्ययन विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सहित अन्य शामिल थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं पुस्तक के लेखक सतनाम सिंह संधू ने कहा, कि लखपत साहिब में गुरुद्वारे का मूल स्वरूप सहेजना और करतारपुर साहिब गलियारे के जरिए संगत के लिए दर्शन का मार्ग खोलना, दोनों पहलें सिख विरासत को दी गई प्राथमिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच से जोड़ा। गुरुद्वारा श्री नानक दरबार लखपत साहिब सिख समुदाय के लिए अत्यंत आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखता है।  यह उन दुर्लभ गुरुधामों में से एक है, जिन्हें श्री गुरु नानक देव जी की दो उदासियों के दौरान पावन स्पर्श प्राप्त हुआ। इस किताब  को लिखते समय जब मैंने इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दौरा किया, तो वहां संरक्षित दुर्लभ धरोहरों को देखकर मन भावुक हो गया। यहाँ गुरु नानक देव जी की चरण पादुकाएं (खड़ाऊं) के दर्शन उपलब्ध हैं।

गुरुद्वारा श्री लखपत साहिब का संबंध गुरु नानक देव जी के बड़े बेटे बाबा श्रीचंद जी से भी है, जिन्होंने 'उदासी' संप्रदाय की स्थापना की थी। यही कारण है कि यह गुरुद्वारा दुनिया भर के सिखों के लिए आस्था का केंद्र है। गुरुद्वारा श्री लखपत साहिब के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व को इस किताब में संकलित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिख समुदाय के मान-सम्मान और गौरव के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!