Sunday, 29 Nov 2026

मंत्री विश्वास सारंग ने वृद्धजनों के चरण पखारे

भोपाल (14 नवंबर 26)। पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 36, 37, 38, 39, 40, 41, 44, 58, 59, 69, 70 एवं 71 में आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस एवं वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृद्धजनों के पांव पखारे और उनकी आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही भोपाल सहित देशभर में वृद्धजनों का सम्मान, शीतल पेय वितरण, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों के जरिये स्व. कैलाश सारंग को याद किया गया। सोशल मीडिया पर हैशटैग #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस देशभर में कई घंटो तक नं. 1 पर ट्रेंड में रहा। मंत्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने माता-पिता व आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये। मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग मेरे माता-पिता के समान हैं। उनकी सेवा करना हमारा दायित्व है।

मंत्री सारंग ने कहा कि केवल अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है और इसी संकल्प के साथ संपूर्ण देश में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में बुजुर्गों के पैर पखारकर, उनकी आरती उतारकर, उनका सम्मान कर हम अभिभूत हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर बुजुर्ग की सेवा हम करेंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगातार 7 वर्षों से जो हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं, आज उसमें बहुत बड़ी संख्या में पूरे देश में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें लाखों की संख्या में वृद्धजनों का सम्मान हो रहा है। स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि को देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। दिल्ली, पटना, रायपुर, झांसी, प्रयागराज, ग्वालियर, विदिशा, गुना, नरसिंहपुर, गाडरवारा, राजगढ़, बालाघाट, सीहोर, डबरा, अशोकनगर, जबलपुर, शिवपुरी, नसरूल्लागंज, गैरतगंज, बैरसिया, सैलाना आदि सहित प्रदेश व देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं व कायस्थ समाज द्वारा भोजन पैकेट, राशन, फल, पुस्तक, शीतलपेय, कंबल वितरण किया और बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

मंत्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर हैशटैग #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस देशभर में कई घंटो तक नं. 1 पर ट्रेंड में रहा। युवाओं ने अपने माता-पिता एवं आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये। पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने पैतृक ग्राम बरेली में वृद्धाश्रम की स्थापना कर निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके अतिरिक्त रायसेन जिले के ग्राम घाटपिपरिया स्थित नर्मदा तट पर परिक्रमावासियों के लिए आश्रम की स्थापना कर सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा के अनेक प्रकल्प आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!