Wednesday, 25 Nov 2026

तमिलनाडु के मंत्री की 14 साल पुरानी शादी टूटी

चेन्नई (18 नवंबर 26)। तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन की पत्नी डेजी मार्टिन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि दोनों ने आपसी सहमति से 14 साल पुरानी शादी समाप्त करने का फैसला किया है। डेजी मार्टिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, ''14 साल तक एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा रहने के दौरान हमने प्यार, समझ और बदलाव से भरा सफर तय किया। जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर हमने दोस्त, जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में साथ समय बिताया।' 

डेजी मार्टिन ने कहा, 'आज आधव अर्जुन और मैंने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।' उद्योगपति सैंटियागो मार्टिन की बेटी डेजी ने कहा, 'बच्चे की संयुक्त रूप से परवरिश करने और उसकी खुशी तथा भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।' दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू होने या पूरी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही यह दोनों के लिए जीवन का एक नया अध्याय है, लेकिन 'अपने बच्चे की परवरिश (को-पेरेंटिंग) में साथ निभाना और उसकी खुशी व भलाई सुनिश्चित करना, हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!