Wednesday, 25 Nov 2026

घाटी में आतंक बढ़ा, लापता दो SPO के शव मिले

जम्मू (13 नवंबर 26)। किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके से लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों से छलनी शव गुरुवार को एक जंगल से बरामद किए गए। इस बात की जानकारी खुद अधिकारियों ने दी। मृतकों की पहचान SPO रशपाल कुमार (45, बेल्ट नंबर 65) और SPO बॉबी चंद (57, बेल्ट नंबर 920) के रूप में हुई है। ये दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे और दच्छन के कियार सेक्टर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप  में तैनात थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों 10 नवंबर को मरवाह के आर्मी कैंप 'धरना' में रोटेशन ड्यूटी के लिए गए थे, जिसके बाद से वे लापता हो गए। वे तय किए गए कैंप में नहीं पहुंचे, जिसके बाद उनकी तलाश के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में, दच्छन के जंगल वाले इलाके से उनके शव बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान थे। मौके से उनके सर्विस हथियार भी गायब मिले। इस बीच, सुरक्षाबलों ने इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है। किश्तवाड़ के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी सुरक्षा बलों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। यहां सेना और पुलिस की ओर से समय-समय पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया है। वहीं, 2025 में तीन आतंकी और एक सैनिक की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।

इधर बारामूला पुलिस ने बदरकोट के जंगलों में ADP के दौरान संयुक्त अभियान चलाकर दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बारामूला पुलिस ने CICT Ftr BSF (112/06 Bn), 2RR और CRPF की 176वीं बटालियन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बदरकोट, तंगमर्ग निवासी गुलाम जिलानी रेशी को बदरकोट के जंगली क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखा गया एक अन्य हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया। बा जिले के रामगढ़ सैक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आने के बाद सीमा सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान चलाकर एक DJI Matrice 300 ड्रोन बरामद किया है। यह ड्रोन ललफामकिमा क्षेत्र में कृषि भूमि से बरामद हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान 101वीं बटालियन BSF के इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। ड्रोन पर नीली और लाल रंग की लाइटें चमक रही थीं।

इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना नंदपुर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को दी गई, हालांकि सिस्टम में ड्रोन की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई। इसके बाद BSF के जवानों ने इलाके में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुबह करीब 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 700 से 800 मीटर अंदर कृषि भूमि से DJI Matrice 300 ड्रोन बरामद किया गया। BSF ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए फ्रंटियर मुख्यालय पलौड़ा भेज दिया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!