Monday, 23 Nov 2026

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल BJP में हुए शामिल

नईदिल्ली (22 नवंबर 26)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खेल के मैदान के बाद अब राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। युजवेंद्र चहल आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के साथ ही उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी द्वारा जारी नई संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत युजवेंद्र चहल को भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। पार्टी का यह मोर्चा अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं पर काम करता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय टीम के व्यापक पुनर्गठन और नई नियुक्तियों के हिस्से के रूप में युजवेंद्र चहल के नाम की घोषणा की। क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्ती होने के नाते चहल के भाजपा से जुड़ने और ओबीसी मोर्चे में शामिल होने से पार्टी के सांगठनिक विस्तार को बल मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!