काठमांडू (01 अगस्त 26)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में नेपाल के अनुभवी पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (43) की मौत हो गई। उनकी मौत की पुष्टि अभियान संचालित करने वाली एलीट एक्सपीडिशन ने सोशल मीडिया के जरिए की। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण दल लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई से शिखर की ओर बढ़ रहा था। अचानक आए हिमस्खलन ने पूरे दल को अपनी चपेट में ले लिया।
नेपाल पर्वतारोहण संघ के एक अधिकारी के अनुसार, अब तक तीन शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें निर्मल पुर्जा भी शामिल हैं। वहीं पर्वत पर अन्य छह शवों का भी पता चल चुका है, जबकि बचाव अभियान जारी है।अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) के मुताबिक, हादसे के समय दल में 6 नेपाली, 1 पाकिस्तानी, 1 ओमानी, 1 अमेरिकी और 1 चीनी पर्वतारोही शामिल थे। सभी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हिमस्खलन के बाद लापता हो गए थे। ब्रॉड पीक कराकोरम पर्वतमाला में K2 के निकट स्थित है। इसकी ऊंचाई 8,051 मीटर है और यह दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण मार्ग के कारण इसे दुनिया के सबसे जोखिम भरे पर्वतारोहण अभियानों में गिना जाता है।