नईदिल्ली (24 जून 24)। एनटीए ने अपनी वेबसाइट और पोर्टल के हैक होने की खबरों को खारिज किया है, उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। हालांकि परीक्षा अनियमितताओं के आरोपों के कारण शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए की समीक्षा और सुधारों की सिफारिश के लिए एक समिति का गठन किया है।
एनटीए के अधिकारियों ने एनटीए ने अपनी वेबसाइट और पोर्टल्स के हैक होने की खबरों को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट और सभी वेब पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित हैं। हैक होने या छेड़छाड़ की खबरें गलत हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट और अन्य वेब पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हैक होने की खबरें गलत हैं।
यह स्पष्टीकरण प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। शिक्षा मंत्रालय ने NTA के कामकाज की समीक्षा करने परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक पैनल का गठन किया।