Monday, 28 Sep 2026

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने फाइल की पहली चार्जशीट

नईदिल्ली (01 अगस्त 24)। केंद्रीय जांच एसेंजी सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहली चार्जशीट दायर कर दी है। सीबीआई ने चार्जशीट में 13 आरोपियों के नाम लिए हैं। बता दें कि 4 जून 2024 को जारी हुए NEET UG के रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां पाईं गईं। जिसके बाद पेपर लीक होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए पेपर लीक होने की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि पेपर लीक के ठोस सबूत नहीं है और छात्रों की दोबारा परीक्षा की मांग को खारिज कर दिया।  सीबीआई की चार्जशीट में नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार1, रोशन कुमार, मनीष कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज का नाम शामिल है। सीबीआई ने चार्जशीट में बताया कि 5 मई को पटना के शास्त्री नगर मामला दर्ज हुआ था। बाद में 26 जून को मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया गया।

सीजेआई ने कहा था, 'यह निष्कर्ष निकालने के लिए कोई सामग्री नहीं है कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी हुई है या इसमें प्रणालीगत उल्लंघन है।' हालांकि, पीठ ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटना हजारीबाग और पटना में हुई थी- यह तथ्य विवाद का विषय नहीं है। एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पांच मई को आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित बड़े पैमाने पर कथित गड़बड़ी को लेकर निशाने पर है। एनटीए देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में मेडिकल संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) आयोजित करती है। पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर 23.33 लाख छात्रों ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा दी थी। इनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!