Tuesday, 29 Sep 2026

NDA अल्पमत की सरकार, कभी भी गिर सकती है: खरगे

नईदिल्ली (15 जून 24)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि एनडीए सरकार 'गलती से बनी है' और इसका गिरना तय है। खरगे ने 14 जून को बेंगलुरु में कहा, 'एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है।'

उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि यह जारी रहे, देश के लिए यह अच्छा हो। हमें देश को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि वे किसी अच्छी चीज को जारी नहीं रहने देते। लेकिन हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे।' उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिनों पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने गठबंधनों को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और गठबंधन सरकार पर खरगे के आरोपों पर एनडीए सहयोगियों की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया आई और उनसे कांग्रेस नीत सरकारों के प्रधानमंत्रियों के स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया। जेडी(यू) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकारों के इतिहास को खंगाला और पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल का हवाला देते हुए खरगे की आलोचना पर सवाल उठाया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!