नईदिल्ली (31 अक्टूबर 24)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बुधवार, 30 अक्टूबर को घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 इंटर परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गई थी, और ग्रुप 2 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई थी। सितंबर में आयोजित ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। CA फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।