Monday, 28 Sep 2026

FSSAI का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर शिकंजा

नईदिल्ली (24 सितंबर 26)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विभिन्न नियमों के अनुपालन में खामियों को लेकर अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो जैसे ई-कॉमर्स मंच के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इनमें भ्रामक दावे और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री शामिल है।

खाद्य नियामक ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि उसने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया, जेप्टो और अन्य ई-कॉमर्स मंच के खिलाफ खाद्य नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर 'बड़ी कार्रवाई' शुरू की है। प्राधिकरण ने कहा कि नियमों के उल्लंघन में गलत ब्रांडिंग या भ्रामक दावे के साथ-साथ प्रतिबंधित या सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री और उन्हें प्रदर्शित करना शामिल है। पिछले छह महीनों में एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। प्राधिकरण इन कार्रवाइयों की जानकारी सोशल मीडिया मंच के जरिये आम उपभोक्ताओं को भी दे रहा है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!