रामनाथपुरम (14 अप्रैल 26)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने को तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। नवीन ने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कुशासन के गंभीर आरोप लगाए तथा राज्य में बढ़ते अपराध और नशे के प्रसार को लेकर डीएमके सरकार की जमकर आलोचना की। भाजपा अध्यक्ष ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे और जनहित की योजनाओं में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए तमिलनाडु में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर तमिलनाडु भाजपा प्रभारी सुधाकर रेड्डी, रामनाथपुरम भाजपा जिला अध्यक्ष मुरलीधरन, एनडीए प्रत्याशी जीबीएस के. नागेंद्रन, पूर्व सांसद शरत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित रहे।
नितिन नवीन ने कहा कि तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, और सभी जगहों पर एनडीए की लहर है। तमिलनाडु की डीएमके और कांग्रेस की सरकार में केवल भ्रष्टाचार किया और राज्य की गरीब जनता को और गरीब होने के लिए मजबूर किया है। इस चुनाव में तमिलनाडु की जनता को, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। आज पूरे तमिलनाडु में ड्रग्स और गोल्ड के माफिया सक्रिय हैं और डीएमके की सरकार हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उनके भविष्य से खेल रही है। एनडीए इस नशे के खेल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और हम इस सरकार को जड़ से उखाड़कर यहां के युवाओं को बेहतर भविष्य देने की दिशा में कार्य करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामनाथपुरम के डीएमके विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं और विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया है। रामनाथपुरम की जनता को इस चुनाव में इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है और एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाकर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना है। पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करा रहे हैं और अब तक करीब 3 करोड़ से अधिक घर बनाए जा चुके हैं, जिनमें तमिलनाडु में भी 13 लाख से अधिक आवास शामिल हैं। लेकिन यह तमिलनाडु का दुर्भाग्य है कि राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता गरीबों के आवास की चिंता नहीं करते, बल्कि अपने लिए महल बनाने में लगे हैं। गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करने की चिंता यदि किसी को है तो वह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है।